नवजात शिशु के लिए कौन सा दूध सबसे अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 15:25

बच्चों को जरूरी पोषण प्रदान करने और उनके बेहतर विकास के लिए दूध पिलाना बहुत जरूरी होता है। जब नवजात शिशुओं को दूध पिलाने की बात आती है तो शिशु के लिए मां का दूध सबसे बेस्ट माना जाता है। जब बच्चा 6 महीने से ज्यादा का हो जाता है तो अक्सर लोग बच्चों को फार्मूला मिल्क या बोटल वाला दूध पिलाना शुरू कर देते हैं। अक्सर लोगों के मन में यह सवाल होता है कि बच्चे के लिए बोटल वाला दूध या फार्मूला मिल्क अधिक फायदेमंद है या बच्चे को स्तनपान कराना

वैसे तो शिशु को एक साल तक मां का ही दूध पीना चाहिए. मां का दूध बच्चे के लिए सबसे बेहतर है. अगर किसी वजह से मां बच्चे को दूध नहीं पिला पा रहीं हैं तो बच्चों के लिए फॉर्मूला ट्रिक दे सकते हैं.

मां के दूध बच्चे के लिए सबसे स्वस्थ और सुरक्षित होता है। यह सीधे तौर पर मां के साथ जुड़ा होता है। मां का खानपान और लाइफस्टाइल जितना अच्छा होता है स्तनों में दूध उतनी ही जल्दी बनता है और गुणवत्ता भी अच्छी होती है। स्तनपान कराने का एक बड़ा फायदा यह है कि इसे पचाना बच्चे के लिए बहुत आसान होता है। साथ ही यह बच्चे की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहतु फायदेमंद होता है। यह गुण अन्य किसी दूध में नहीं मिलते हैं। स्तनपान कराने से मां और बच्चे के बीच भावनात्मक जुड़ाव के विकास में भी मदद करता है।

फॉर्मूला मिल्क (Formula Milk) :-
बोटल वाला दूध या फॉर्मूला मिल्क एक तरह का आर्टिफिशियल दूध होता है। जिसमें कई केमिकल और इंग्रीडिएंड्स डाले जाते हैं। वर्तमान समय में फार्मूला मिल्क का चलन काफी बढ़ गया है। इन दिनों ज्यादातर महिलाएं बच्चे को फार्मूला मिल्क पिलाने का विकल्प चुन रही हैं। क्योंकि यह आसानी से मिल जाता है और इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। लेकिन इसमें मां के दूध जितने पौषक तत्व नहीं होते हैं और न ही बच्चे के लिए इसे पचा पाना आसान होता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info